सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार चैथे दिन भी जारी

 हरिद्वार। सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले लगातार चैथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप रही। गुरुवार को उत्तराखंड कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शिवमूर्ति चैक पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के संस्थापक बांकेलाल बिहारी, प्रदेश अध्यक्ष राहत मशीह व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सदा बन्नू, प्रदेश महासचिव राजपाल पंवार ने हरिद्वार पहुंचकर संघ से जुड़े कर्मचारियों व पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त की जाए। सभी नगर निकायों में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के साथ ही मृतक आश्रित नियमावली 1974 में शिथिलीकरण करते हुए मृतक आश्रित नियुक्ति की जाए। नजूल निगम भूमि पर वर्षों से रह रहे सफाई कर्मचारियों को उनके आवासों का मालिकाना हक दिया जाए। सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा किया जाए। आवास भत्ता पुनः लागू किया जाए। सफाई कर्मचारियों का पद मृत कैडर से बहाल किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गढ़वाल अध्यक्ष गगन कांगड़ा, उपाध्यक्ष राजा पाटिल, जिलाध्यक्ष अभिनव चंचल, राजेंद्र घाघट, शाखा अध्यक्ष अशोक चैहान, सचिव नीरज बागड़ी, शिवकुमार लोहरिया, राजेंद्र चोटाला, काका, अनुराग, कुसुम पाल, दीपक चवरिया, मोतीराम, सुभाष, गोपाल, गोवर्धन, सोनू आदि शामिल रहे।