अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा युवजन कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण


 हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में प्रेम नगर स्थित गंगा पटरी मार्ग पर पौधारोपण कर मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में 5 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनके इस अभियान से प्रत्येक सपा कार्यकर्ता प्रेरणा लेकर धर्म नगरी को भी हरा भरा बनाने की मुहिम चला रहा है। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। उन्होंने मां गंगा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में जो योगदान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया। उसी की तर्ज पर उत्तराखंड को भी विकास का मॉडल बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन कर विजय प्राप्त करेगी। भाजपा कांग्रेस बारी बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया। सपा निश्चित तौर पर भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर साजिद अंसारी, गुलजार मलिक, शिवकुमार कश्यप, प्रिंस यादव, धर्मेन्द्र यादव, दीनानाथ शर्मा, हन्नी शर्मा, विकास यादव, आस्तिक यादव, शिवेंद्र प्रकाश, सत्य यादव, नीटू, अरविन्द यादव आदि ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।