भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान,राहुल गाॅधी के स्वस्थ दीघार्यु होने की कामना

 


हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर रानीपुर विधानसभा के टिहरी विस्थापित मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मिठाई बाट कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता संजीव चैधरी ने कहा आज देश को राहुल गांधी जैसे युवा और कर्मठ नेता की जरूरत है देश की आजादी के बाद निरन्तर कांग्रेस पार्टी ने देश के आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ाने का काम किया पर जब से देश मे भाजपा की सरकार बनी है पुरा देश परेशान है। किसान,मजदूर,व्यापारी से लेकर जवान तक सब आज अपने मूल अधिकारो तक के लिए आंदोलन कर रहे है। देश का आर्थिक विकास ठप्प सा हो गया है। जीडीपी आजादी के बाद सब से निचले स्तर पर पहुँच गई है।  वही दूसरी ओर कोरोना काल को भी भाजपा नेताओ से आपदा को अवसर मे बदलने का कार्य किया है। हरिद्वार कुम्भ जैसे पवित्र आयोजन मे कोविड रिपोर्ट मे इतना बड़ा घोटाला इस बात की जीता जगता सबूत है। चैधरी ने कहा राहुल गांधी एक शिक्षित व हर विषय को गहराई से समझ कर कार्य करने वाले नेता है आज देश उनकी ओर आशा भरी नजर से देख रहा है। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा की राहुल के नेतृत्व मे ही अब देश का भला हो सकता है देश को गड्डे मे डालने वाली भाजपा का राहुल गांधी विकल्प है और आज पुरा देश उनको प्रधानमंत्री बनते देखना चाहता है। हम सब भी उनके प्रधानमंत्री बनने तक सड़कों पर ही रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ नेता सत्यंरायण शर्मा,श्रवण, अरविंद, पुष्पेंद्र गुप्ता,संजीव कुमार,सुरेश मखीजा,विजय,मिथिलेश वर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।