जयपाल सिंह बने एनयूजे के अध्यक्ष,विकास महामंत्री,प्रशांत संगठन महामंत्री

 


हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया हरिद्वार शाखा की शुक्रवार को प्रेस क्लब में आम सभा की बैठक हुई। बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर हुई चर्चा के उपरान्त सर्वसम्मति से जयपाल सिंह अध्यक्ष, विकास चैहान महामंत्री और प्रशांत शर्मा संगठन महामंत्री चुने गए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है और भविष्य में नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगा। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उनसे अपेक्षा की कि वह पत्रकारों के हित में तन मन धन से कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी और प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य मुदित अग्रवाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। डा.शिवा अग्रवाल और अश्वनी अरोड़ा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री ओर संगठन महामंत्री को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पदाधिकारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयपाल सिंह, महामंत्री विकास चैहान, संगठन महासचिव प्रशांत शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आश्वासन दिया। बैठक में पुष्पराज धीमान, एहसान अंसारी, शिव कुमार शर्मा, मंजू नेगी, निशा शर्मा, रामेश्वर शर्मा, दीपक मौर्य, पुरुषोत्तम शर्मा, डा.विशाल गर्ग, अश्वनी विश्नोई, जीके वैद्य, आनंद गोस्वामी, सुनील कुमार, विनोद मिश्रा, विजय शर्मा, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।