शांतिकंुज से घर घर पहुंचे प्रज्ञायोग, देश अपना बने निरोग कैम्पेन प्रारंभ

 


हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकंुज में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के योगाचार्यों की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकाल के तहत योगाभ्यास कराई। शांतिकंुज योग दिवस पर कोई मंचीय कार्यक्रम नहीं हुआ, लेकिन देश-विदेश के हजारों नर-नारी वर्चुअल जुड़कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डाॅ प्रणव पण्ड्या ने तन को स्वस्थ रखने के योग तथा मन को सुदृढ बनाने के लिए जप-तप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से चहंुमुखी विकास के लिए ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि भारतीय अध्यात्म की सर्वोच्च विरासत है योग। योग से चेतना का परिष्कार संभव है। योग हमें भीतर से मजबूत बनाता है। उन्होंने अस्सी दशक से प्रारंभ हुआ प्र्रज्ञायोग पर आधारित विशेष कार्यक्रम घर-घर पहुंचे प्रज्ञायोग, देश अपना बनेगा निरोग का कैम्पेन प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके साथ ही देश-विदेश के गायत्री परिवार के स्वयंसेवक प्रज्ञायोग को घर-घर पहुंचाने के कार्य में जुट जायेंगे। यह अभियान आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रज्ञायोग सेे संबंधित आगामी एक वर्ष तक निबंध, शोध पत्र लेखन, सेमिनार, वेबिनार सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शृंखलाबद्ध तरीके से होगा। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने देवसंस्कृति विवि में योग से संबंधित विशेष सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके बाद वे योग प्रशिक्षक एवं एम्बेसडर के रूप में कार्य कर सकेंगे। प्रज्ञायोग के लिए एक विशेष प्रोटोकाल तैयार किया गया है, जिसके आधार पर प्रज्ञायोग का प्रदर्शन भी हुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वर्चुअल हुए चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की समृद्धि तथा ओडिशा की देवकी मेहेर, भाषण प्रतियोगिता में हरिद्वार की अंशिता और राजस्थान के आंसूतोष, रंगोली में ग्वालियर की दिया सिंह एवं ओडिशा की देवकी मेहेर, स्वरचित कविता में बिजनौर के रजतपाल तथा बिहार के श्याम सुन्दर, स्लोगन में मंडी के माधव गर्ग तथा शिवपुरी मप्र के कौशल, पोस्टर में उप्र की दीक्षा वर्मा तथा फतेहगढ की प्रगति वर्मा, निबंध प्रतियोगिता में उदयपुर की हिमांशु कुम्हार तथा इटावा की प्रियंका ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।