विधान सभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें- मनोज द्विवेदी

 हरिद्वार। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के लिए नियुक्त युकां कोऑर्डिनेटर मनोज द्विवेदी ने कहा कि विधान सभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। पार्टी पदाधिकारियों को ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनानी होगी। यह बात उन्होंने बुधवार को श्यामपुर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को जल्द पद मुक्त कर नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। मनोज ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लेकर जायें। आज किसान, मजदूर सहित हर वर्ग परेशानी में है। ऐसे में परेशान लोगों की मदद करने का काम करें। स्थानीय वरिष्ठ नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम कर रहा है। जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा। युकां कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दें। ताकि लोगों का विश्वास बना रहे। ग्रामीण स्तर पर कार्यकताओं को साथ लेकर पंचायत चुनाव की तैयारी करें। शमशेर बढ़ाना ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है। बैठक में यूसुफ, संदीप ग्रेवाल, गोपाल दत्त, चंद्रमोहन, नंदराम, नूरमौहम्मद, अमीर हमजा, तेग सिंह पोखरियाल आदि शामिल रहे।