जनपद में 60 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान,एक्टिव मामले घटकर 1034

 


हरिद्वार। जनपद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 60 नये मरीजों की पहचान की गयी। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 500203 हो गयी है। शुक्रवार को जनपद में एक कोरोना मरीजों की मौत हुई। इसके सापेक्ष 354 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। करीब दो महीने बाद शुक्रवार को जनपद में 60 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 354 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार अभी भी काफी धीमी है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 60 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 50203 हो गयी है। अभी करीब पांच हजार लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को कोविड केयर केन्द्रों से 35 तथा होम आइसोलेशन से 319 कुल 354 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 958 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। जनपद मे गत दिवस एक्टिव केस 1357 से घटकर 1034 हो गयी है। शुक्रवार को 7891 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 5256 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या 17 पर बरकरार है। शुक्रवार को जनपद के हरिद्वार क्षेत्र में 11, बहादराबाद क्षेत्र में 15, रूड़की में 04,नारसन में 18,भगवानपुर में 03,लक्सर में 01 तथा अन्य राज्यों के 08 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इसके अलावा शुक्रवार तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 237259 लोगों को तथा 18 से 44 वर्ष आयु के 50639 लोगों का टीकाकरण किया गया।