101 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान,310 स्वस्थ घोषित
हरिद्वार। जनपद में शुक्रवार को 101 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 49675 हो गयी है। शुक्रवार को जनपद में 02 मरीजों की मौत हो गई। इसके सापेक्ष 310 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से जनपद में मौजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। शुक्रवार को जनपद में 101 कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 310 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार काफी धीमा हो गया है। हरिद्वार जनपद सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 101 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 49675 हो गयी है। अभी करीब तीन हजार लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को कोविड केयर केन्द्रों से 35 तथा होम आइसोलेशन से 275 कुल 310 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 3437 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। एक्टिव केस 3538 से बढ़कर 3626 हो गयी है। शुक्रवार को 6770 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 3231 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.के.झा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। गुरूवार को हरिद्वार अर्बन में 26, बहादराबाद में 56,रूड़की क्षेत्र में 33, भगवानपुर क्षेत्र में 06,नारसन में 14 तथा लक्सर में 09 के अलावा 21 अन्य राज्यों पाॅजिटिव केस शामिल है।