जनता के सच्चे हितैषी हैं विधायक आदेश चैहान-आलोक चैहान
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रानीपुर विधायक आदेश चैहान द्वारा टीकाकरण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। महामंत्री चैक बाजार मंडल आलोक चैहान ने रानीपुर विधायक आदेश चैहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से रानीपुर विधायक आदेश चैहान द्वारा अपनी निधि से एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है। विधानसभा में लगातार सैनिटाइज अभियान चलाए जाने के उद्देश्य से विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजर वाहन व स्प्रे टैंकर भी खरीदे जा रहे हैं। आलोक चैहान ने कहा कि विधायक आदेश चैहान अपने विधानसभा के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए राज्य एवं केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन भी सुनिश्चित करा रहे हैं। लगातार विधानसभा की जनता को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर विधानसभा में सेनेटाइज अभियान चलाए जा रहे हैं। आलोक चैहान ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चैहान विधानसभा की जनता के सच्चे हितैषी हैं। गरीब निर्धन असहाय परिवारों को आर्थिक मदद भी दी जा रही है। विधायक आदेश चैहान लगातार अस्पतालों का जायजा भी ले रहे हैं। चिकित्सा सेवा में संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए अपनी निधि से एक करोड़ रिलीज करना जनता के हित में अवश्य लाभकारी होगा। आलोक चैहान ने विधायक आदेश चैहान का आभार प्रकट किया।