निस्वार्थ सेवाभाव से करें जरूरतमंदो की मदद-अनीस अहमद

 हरिद्वार। समाजसेवी अनीस अहमद ने कहा कि निस्वार्थ सेवा भाव से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कोरोना काल में कई तरह की परेशानियां लोगों के समक्ष आ रही हैं। कई परिवार कोरोना संक्रमण से घिरे हुए हैं तो कुछ परिवारों के समक्ष रोजमर्रा के खर्चे व खाने की दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उनकी परेशानियों को दूर करना चाहिए। अनीस अहमद ने कहा कि ईद पर्व आ रहा है। ऐसे में गरीब, निर्धन, मिस्कीनों की मदद अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जो लोग निस्वार्थ सेवाभाव से अपने कार्यों को अंजाम देते हैं। वह निश्चिततौर पर सफलताएं अर्जित करते हैं। अनीस अहमद ने कहा कि सामाजिक गतिविधियां हमेशा ही समाज हित में की जानी चाहिए। जिसका लाभ समाज को अवश्य ही प्राप्त होता है। निराश्रितों की मदद करने से अवश्य ही पुण्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। लगातार कोरोना काल में जो लोग भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन सबकी मदद की जा रही है। क्रफ्यू के कारण गरीब मजदूर वर्ग अपनी रोजी रोटी नहीं कमा पा रहा है। छोटे मझोले लघु व्यापारी अपना रोजगार कोरोना के चलते नहीं कर पा रहे हैं। अनीस अहमद ने जिला अधिकारी सी.रविशंकर से गरीब मजदूरों के लिए तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। अनीस अहमद ने कहा कि जिला स्तर पर मजदूरों को चिन्हित कर अगर नगद धनराशि दी जाए तो लोगों की मुश्किलें हल हो सकती हैं।