सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील
हरिद्वार। कांग्रेस के युवा नेता हाजी शहाबुद्दीन अंसारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करें। कर्फ्यू का उल्लंघन किसी भी नागरिक को नहीं करना चाहिए। ईद पर्व को सादगी के साथ मनाएं। जो लोग करोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। उनका विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पीड़ित मरीजों की जरूरतों को पुरा करें। शहाबुद्दीन अंसारी ने क्षेत्र निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। मुंह पर मास्क सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखना होगा। बार-बार अपने हाथों को धोए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ सुंदर बनाए रखें। ईद पर्व के मौके पर गरीबों वा जरूरतमंदों की मदद करें। शहाबुद्दीन अंसारी ने कोरोना संक्रमण की लड़ाई में अपना सहयोग दे रहे स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मियों का भी आभार प्रकट किया। वही कांग्रेसी पार्षद इसरार अहमद ने ईद पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ईद पर्व एकता व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि करोना काल चल रहा है। सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन सभी को करना है। करोना संक्रमण देश दुनिया में त्राहि-त्राहि मचा रहा है। देश हित में समर्पण भावना से काम करने की आवश्यकता है। कोरोनावायरस से बचाव के उपायों को करना है। घर पर रहते हुए भी बार-बार हाथों को धोएं, छीकते व खांसते समय रुमाल का इस्तेमाल अवश्य करें। अपनी आंखें, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथों को अवश्य धोएं। बच्चों को भी जागरूक करें। जिम्मेदार नागरिक बन कर देश सेवा में अपना योगदान दें। कोरोना संक्रमण से देश को बचाना है। इसलिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। ईद पर्व पर गरीबों मिस्कीनो को खैरात व जकात अवश्य दें।