बंगाल में भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर हमले के विरोध में संाकेतिक धरना देकर भेजा ज्ञापन

 

हरिद्वार। बंगाल में भाजपा कार्यकत्र्ताओं पर हमला करने के आरोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं द्वारा जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना दिया। बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा के नेतृत्व में धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में आम चुनाव के उपरांत जिस तरह से ममता बनर्जी सरकार एवं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कानून को हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के ऊपर पत्थरबाजी, आगजनी, घर एवं प्रतिष्ठानों पर लूटपाट, महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुराचार व पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। चुनाव प्रक्रिया हमारे लोकतंत्र की शोभा है जिसके आधार पर सरकारें आती हैं और जाती हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए हैं और प्रदेश की तृणमूल सरकार की नाक के नीचे भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में की जा रही हिंसा की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। ज्ञापन देने वालों में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कमल मण्डल उपाध्यक्ष अजय कुमार, पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, गढ़वाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा राव जमीर, अमित वालिया किसान मोर्चा मंडल महामंत्री, पंकज धीमान मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, सुनीलपाल, सनी पारचे, जॉनी, नीरज चंचल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही दूसरी ओर ज्वालापुर भाजपा विधायक कैंप कार्यालय रिसर्च कॉलोनी बहादराबाद में कार्यकर्ताओं ने बंगाल की टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिग और मास्क लगाकर रखे। विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के संम्पन होने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उनके कारोबार को नष्ट किया जा रहा है। बहन- बेटियों के साथ जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सांकेतिक धरने में तेलूराम प्रधान, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो हितेश चैहान, देवेंद्र कुमार, किशोर पाल, नितिन चैहान आदि शामिल रहे।