जिले में जारी है कोरोना का कहर,927नये मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 36हजार पार

 

हरिद्वार। जनपद में कोविड19 यानि कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को जनपद में एक बार नौ सौ से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। हलांकि देहरादून से जारी आॅकड़ों के हिसाब से जनपद में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 768 है। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36547 हो गयी है। चिन्ता की बात यह है कि अभी 56 हजार से अधिक सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। हलांकि जनपद में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आयी है। शुक्रवार को 66 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद कोविड संेटर और होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 2765 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। कुम्भ मेला के मुख्य स्नान के बाद से जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। जनपद में शुक्रवार को एक बार फिर 927 नये कोरोना संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई। शुक्रवार को एक बार फिर रूड़की क्षेत्र में सबसे अधिक 249 पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 36547 हो गयी है,जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3606 हो गयी है। हलांकि अभी 56 हजार से अधिक सैपल की रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के 927 मामले सामने आये है। जनपद में इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36547 हो गयी है,हलांकि एक्टिव केस 3606 है। 2765 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 66 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। शुक्रवार को 7281 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 56909 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.क.ेझा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। शुक्रवार को हरिद्वार अर्बन में 239, बहादराबाद में 154,रूड़की क्षेत्र में 249, भगवानपुर क्षेत्र में 42,लक्सर में 90 के अलावा अन्य राज्यों के 133 पाॅजिटिव केस शामिल है। शुक्रवार को शिवालिकनगर में 38,बीएचईएल 32, कनखल क्षेत्र में 29,ज्वालापुर में 29,जगजीतपुर में 13 तथा भगवानपुर आदमपुर में 10 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में अब तक 45 साल से उपर के 192893 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें बहादराबाद विकास खण्ड में 1495 वैक्सीनेशन भी शामिल है।