Skip to main content
कोरोना संक्रमण की रफ्रतार बेकाबू,850 नये मरीजों की पहचान,708स्वस्थ घोषित
हरिद्वार। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्रतार बेकाबू हो चली है। शनिवार को जनपद में एक बार आठ सौ से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। हलांकि देहरादून से जारी आॅकड़ों के हिसाब से जनपद में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 812 है। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 37407 हो गयी है। चिन्ता की बात यह है कि अभी 56 हजार से अधिक सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। हलांकि जनपद में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आयी है। शनिवार को होम आइसोलेशन में रह रहे 605 तथा कोविड केयर केन्द्रों से 103 कुल 708 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 2503 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। कुम्भ मेला के मुख्य स्नान के बाद से जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। जनपद में शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्रतार बेकाबू होते दिखाई दी। जनपद में शनिवार को 850 कोरोना के नये संक्रमितों की पहचान की गयी,इनमे एक बार फिर रूड़की क्षेत्र में सबसे अधिक 291 पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 37407 हो गयी है,जबकि एक्टिव केस की संख्या घट़कर 3366 हो गयी है। हलांकि अभी 56 हजार से अधिक सैपल की रिर्पोट का इंतजार है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के 850 मामले सामने आये है। जनपद में इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37407 हो गयी है,हलांकि एक्टिव केस 3366 है। 2503 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 708 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। शनिवार को 7806 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 56675 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.क.ेझा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। शनिवार को हरिद्वार अर्बन में 136, बहादराबाद में 114,रूड़की क्षेत्र में 291, भगवानपुर क्षेत्र में 17 के अलावा अन्य राज्यों के 281 पाॅजिटिव केस शामिल है। शनिवार को शिवालिकनगर में 28,बीएचईएल 08, कनखल क्षेत्र में 15,ज्वालापुर में 14 के अलावा रूड़की के विभिन्न क्षेत्रो में 70 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में अब तक 45 साल से उपर के 194364 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।