जिले में 681 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान, एक्टिव मामले 6791
हरिद्वार। जनपद में शुक्रवार को 681 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी,साथ ही 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। चिन्ताजनक पहलू यह है कि कोरोना का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से हलांकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी शुक्रवार को बरकरार रही ,जब 618 नये कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। वही 715 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन जांच के लिए सैम्पल भेजने की रफ्रतार काफी धीमा हो गया है। हरिद्वार जनपद सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को 618 कोरोना मरीजों की पहचान के साथ ही जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46415 हो गयी है। अभी 5 हजार से अधिक लोगों के सैम्पल की जांच रिर्पोट का इंतजार है। हलांकि जनपद में कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रह रहे 141 तथा कोविड केयर केन्द्रों से 574 कुल 715 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी भी होम आइसोलेशन में 6217 कोविड मरीज उपचार करा रहे है। कोविड की दूसरी लहर शुरू होने के साथ से ही जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। जनपद में शुक्रवार को 618 कोरोना के नये संक्रमितों की पहचान की गयी, इनमे एक बार फिर रूड़की क्षेत्र में सबसे अधिक 208 पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 46415 हो गयी है,जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6791 हो गयी है। हलांकि अभी 5 हजार से अधिक सैपल की रिर्पोट का इंतजार है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में कोरोना संक्रमण के 618 मामले सामने आये है। साथ ही 12 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। जनपद में इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46415 हो गयी है,हलांकि एक्टिव केस में बीते दिवस 6433 से बढ़कर 6791 हो गयी है। 6217 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 715 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। शुक्रवार को 5309 लोगों के सैम्पल कोविड जांच के लिए भेजे गये है। फिलहाल अब तक 5373 व्यक्तियों के सैपल का परिणाम आने बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एस.क.ेझा के अनुसार जनपद में कटेंनेमेंट जोन की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है। शुक्रवार को हरिद्वार अर्बन में 85, बहादराबाद में 195,रूड़की क्षेत्र में 208, भगवानपुर क्षेत्र में 24,लक्सर क्षेत्र में 57,नारसन में 40 के अलावा 72 अन्य राज्यों पाॅजिटिव केस शामिल है। शुक्रवार को जिला जेल में 14,धनपुरा में 11,कोटामुरादनगर में 11,फेरूपुर में 08,राजाजी लालढाॅग में 18,रसूलपुर में 13,धनपुरा म ें 10,चुड़ियाला में 6, कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। जनपद में अब तक 45 साल से उपर के 205489 व्यक्तियों का टीकाकरण तथा 18 से 44 साल के 26024 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।