साथियों सहित आप में शामिल हुई दीप्ति चैहान


 हरिद्वार। समाजसेविका दीप्ति चैहान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयी। पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में उन्होंने दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हेमा भण्डारी ने कहा कि आप की नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रशांत राय के बाद दीप्ति चैहान के आप में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से उत्तराखण्ड बदहाल हो चुका है। तमाम वादे कर सत्ता में आयी डबल इंजन सरकार से लोग निराश हो चुके हैं। दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर उत्तराखण्ड की जनता आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास जता रही है। दीप्ति चैहान ने कहा कि वे उत्तराखण्ड में अरविंद केजरीवाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।। दीप्ति चैहान के साथ सदस्यता लेने वालों में एडवोकेट सौरभ चैहान, एडवोकेट महिंदर प्रताप सिंह गिल, प्रीति गुप्ता,अविनाश सैनी, अभिमन्यु चैहान, अजय चैहान, मुकुल वर्मा, अविमल चैहान, सुरेंद्र सिंह चैहान, आकाशदीप चैहान, कमलेश चैहान, रेखा चैहान, रजनीश चैहान, स्वर्ण लता, रजनी गुप्ता, उजव शर्मा, आशीष कुमार, नीरू तनेजा, सारिका जोशी, नीरज जोशी, दीपक, पूजा, अमरीन, ताहिर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।