हर राज्य के पुलिस का सम्मान करेगी ‘‘पुलिस की आवाज ‘‘संस्था: पाल पंधारी

 हरिद्वार। भारत की संस्था‘‘ पुलिस की आवाज ‘‘जो पुलिस, डाक्टर और पत्रकार  का सम्मान निस्वार्थ, निडर और निष्पक्ष भारत के हर राज्य में सम्मान कर रही है। पुलिस की आवाज एक सोच थी अकेले निकले फिर धीरे धीरे भारत के हर कोने में आज इनके कार्यकता एकदम दिल से कार्य कर रहे है। संस्था के संस्थापक पाल पंधारी ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा भारत के प्रत्येक राज्यज में पुलिस का सम्मान कर रही है। इसी क्रम में पुलिस की  आवाज टीम ने उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल के सज्जन और महान एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अनूप कला सर से मुलाकात की और उनको पुलिस की आवाज ओर से सम्मानित किया। और वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश बिजनोर के जमीनी स्तर मिलन सार हसमुख कोमल दिल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस डॉ प्रवीण रंजन सिंह से मुलाकात कर सम्मानित  किया गया। सम्मान  करने वालों में  राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन सिंह,सचिव महेंद्र चैधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक झा प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल कुमार अग्रवाल, सनी सिंह नीलम मनोज कुमार, गजेन्द्र, अरुण धर्मेंद्र व टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। सभी पदाधिकारियों की मेहनत से आज पुलिस की आवाज, भारत के सभी पोलिस का मनोबल करोना योध्दा प्रमाण पत्र देकर बढ़ा रहा है।