हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने कहा कि टीवी चैनल का सर्वे पूरी तरह से सच साबित हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनविरोधी नीतियां व प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा ना उतरने के कारण ही उन्हें पद से हटाया गया। मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत की लोकप्रियता सबसे नीचले पायदान पर आना भाजपा के लिए नुकसानदायक बन गया था। इसीलिए उन्हें हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा सरकार की खराब छवि ठीक नहीं होने वाली है। भाजपा को मुख्यमंत्री बदलने के बजाए अपनी नीतियों को बदलना चाहिए था। 2017 में जनादेश का घोर अपमान किया जा रहा है।
