बढ़ती महंगाई के विरोध में युकांईयों ने किया भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

 

हरिद्वार.। बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कॉलोनी का गेट बंद कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की के बाद कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यकर्ता वहां से लौटे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई को काबू करने में नाकाम साबित हो रही। पूर्व मंत्री किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय ही लोगों को सस्ता सामान मिला। जबकि अब दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजबीर चैहान ने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने देश और प्रदेश के सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। जिस प्रकार सरकारी तंत्र को बर्बाद किया जा रहा है उससे आने वाले समय में युवा बेरोजगार होकर धक्के खाएगा। कहा कि इस सरकार ने समाज और देश की एकता को बहुत नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि मदन कौशिक को मंत्रिमंडल से बाहर कर भाजपा ने साफ कर दिया है कि उन्हें अपने ही मंत्री पर विश्वास नहीं है। भास्कर ने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। पार्षद उदयबीर सिंह ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार अब सिर के ऊपर हो चुका है और इसके लिए युवा कांग्रेस अब चैन से बैठने वाली नहीं है। सुन्दर मनवाल व वरुण बालियान ने कहा कि समय आ गया कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के बाद ही समस्याओं का समाधान संभव है। इसके लिए आमजन को भी संघर्ष से जोड़ा जायेगा। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर व जिला प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा और राजीव चैधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। परेशान जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडे व नरेश सेमवाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओ को घर चलाना मुश्किल हो रहा है और प्रत्येक परिवार आज समस्याओ में जीवन यापन कर रहा है। संचालन युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय शर्मा, विभाष मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, मेहरूफ सलमानी, राजेंद्र भवर, विकास चंद्र, जगदीप असवाल, मोहित चैधरी, शाहबुद्दीन,विनोद चंचल, संजीव चंचल,आबाद, तनवीर कुरेशी, दिलशाद, मुस्तफा, विष्णु पाण्डेय, नितिन सौदाई, विनीश डबराल, विकास चंद्र, रवि बाबू शर्मा, शानू गिरी, शुभम जोशी, ओम मलिक, शुभम, सागर बेनीवाल, धूम सिंह सैनी, नीतू चैधरी, अनुज गुर्जर, राजीव चैधरी, चंद्रपाल चैहान, सुनील कुमार, कैश खुराना, कार्तिक कुमार, करण सिंह राणा, सौरभ वालिया, सुमित त्यागी, संगम शर्मा, आकाश भाटी, नीतू बिष्ट, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, अमनप्रीत सिंह, राहुल चैधरी, नरेश सेमवाल, सैयद,  सुहेल कुरैशी,  तस्लीम कुरैशी,  फईम अफजाल, नीटू चैधरी, अनुज गुज्जर, सोनू चैधरी, संदीप कुमार, जॉनी राजोर, शुभम जोशी, ईनाम, देवेश बर्मन, नरेश सेमवाल, आशीष, जॉनी, यशपाल प्रधान, विराट बर्मन, लक्की महाजन, कार्तिक शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।