Skip to main content
मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
हरिद्वार। त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में कई महत्चपूर्ण मंत्रालय के साथ साथ शासकीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालने चार बार से लगातार नगर विधायक रहे मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सप्तऋषि मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला में राठी चैक पर एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी ने कहा व्यापक राजनैतिक अनुभव रखने वाले मदन कौशिक को प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी जीत हासिल कर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। महामंत्री तरुण नैयर व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक संभाल चुके मदन कौशिक के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत विजयी होगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विकल राठी, पार्षद विनीत जोली, पार्षद राजेश शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, महामंत्री अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, अजीत कुमार, अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष मनीष चैटाला, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रिकी अरोड़ा, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, युवा मोर्चा प्रभारी गौरव भारद्वाज, अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, विदेश चैहान, जगत सिंह, सुंदर शर्मा, मुकेश पुरी, सौरभ शर्मा, मोहित प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।