मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का जताया आभार
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता बाबर खान ने कहा कि नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता के धनी मदन कौशिक के अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भाजपा और मजबूत होगी। कैबिनेट मंत्री के तौर कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालते हुए मदन कौशिक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे प्रदेश के लोगों तक पहुंचाया। मदन कौशिक प्रयासों से भूमिगत बिजली व रसोई गैस लाईन जैसी परियोजनाओं का लाभ हरिद्वार को मिला है। धर्मनगरी अत्याधुनिक शहर बनने की ओर अग्रसर है। प्रस्तावित रिंग रोड़ के अलावा पाॅडकार जैसी योजनाएं लागू होने पर हरिद्वार में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। नामित पार्षद हारून खान ने कहा कि मंत्री रहते मदन कौशिक ने हमेशा ही वार्डो की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने का प्रयास किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर भारी जीत हासिल कर सत्ता में लौटेगी।