उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा ने किया मदन कौशिक का स्वागत
हरिद्वार। भाजपा के मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हरिद्वार आगमन पर उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में ऋषिकुल स्थित मालवीय चैक पर भव्य स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी ताजपोशी को हरिद्वार का सम्मान बताते हुए उनको पुष्प मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर पंडित पदम प्रकाश शर्मा ,नरेश मोहन शर्मा, पदम प्रसाद द्विवेदी, अशोक मिश्रा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत पाराशर, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, विवेक कौशिक, विनीत तिवारी, मुकेश शर्मा, शंभू पंत, सुशील त्रिपाठी, सुजीत कुमार शुक्ला, कीर्ति भारद्वाज, मनोज शर्मा, प्रभाकर बहुखंडी, भुवनेश शर्मा, अनिल शर्मा तथा गोपाल शर्मा सहित अनेकों विप्र जन उपस्थित थे।