भाजपा सिर्फ चेहरे बदलने में विश्वास रखती है-हरीश रावत
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चार साल प्रदेश में शासन करने के बावजूद भाजपा ने जनता का भाग्य परिवर्तन करने के बजाय सिर्फ सत्ता में चेहरे बदलने का काम किया है। अब जनता भाजपा के असली चेहरे से वाकिफ हो गयी है। 2022 में जनता भाजपा सरकार को अलविदा कहने जा रही है। अपने एक दिन के हरिद्वार दौरे पर पहुंचे हरीश रावत ने जगजीतपुर स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने बढ़ते दामों के विरोध में सिर पर गैस सिलेंडर रख प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि अब जनता भाजपा के असली चेहरे को समझ चुकी है। उत्तराखंड भाजपा में चल रही उठापटक पर बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन हो रहा है मगर भाजपा जनता की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाने में विश्वास नहीं करती है। भाजपा सिर्फ चेहरे बदलने में विश्वास रखती है। भाजपा कोई भी चेहरा लेकर आए, लेकिन अब भाजपा का समय खत्म हो गया है। जिस तरह से आज सत्ता परिवर्तन दिखाई दे रहा है उस तरह से 2022 में भाजपा जाएगी और कांग्रेस सरकार बनाएगी। कहा कि उत्तराखंड सरकार 4 साल में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी मान लिया है कि उत्तराखंड में हमारी सरकार ने 4 साल में कुछ नहीं किया है। बीजेपी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह अब कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के महंगाई विरोधी अभियान में बड़ी संख्या में आम लोग सम्मिलित हुए हैं। 200 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है इसमें 50 महिलाएं भी शामिल हैं जिनका वे स्वागत करने आये हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम किसान, नौजवान और मजदूरों की लड़ाई को सड़कों पर लड़ते रहेंगे। श्रमिक नेता राजबीर चैहान व दिनेश वालिया ने कहा कि देश में मजदूर किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री किसानों की उपेक्षा लगातार कर रहे हैं। किसानों की उपेक्षा का खामियाजा विधानसभा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ेगा। सदस्यता लेने वालों में दानिश अली, नाजिम, राहुल कुमार, दिनेश, भरत, संदीप आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर उदयवीर सिंह चैहान, सुशील राठी, सतपाल ब्रह्मचारी, संतोष चैहान, बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, कैलाश प्रधान, नईम कुरैशी, चैधरी बलजीत सिंह, नत्थू सिंह, तेलूराम, यशपाल प्रधान, सतीश दुबे, प्रदीप शर्मा, आरके वर्मा, सागर सैनी, जगदीश पाल, विजय धीमान, संसार सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।