टेंट में आग लगने से लाखों का नुकसान
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक आश्रम में कुंभ मेले के लिए लाए गए टेंट में बुधवार रात आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। टेंट सहारनपुर से आये थे और कनखल क्षेत्र के एक आश्रम में रखे हुए थे। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है क िआग में सिलेंडर भी फटा था। जिस कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। महाकुंभ मेले में लग रहे शिविरों के लिए सहारनपुर से टेंट हाउस का सामान आया था, जो कनखल एक आश्रम में रखा हुआ था। बुधवार की रात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट ने आग पकड़ ली। पास में सिलेंडर भी रखे हुए थे। जो आग की चपेट में आ गए और एक सिलेंडर फटने की आवाज भी सुनाई दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।