Skip to main content
पालिका का चुनाव निर्दलीय लड़ चुके व्यापारी नेता समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल
हरिद्वार। गत निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कोंग्रेस देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने श्री चैधरी को साथियों सहित कोंग्रेस पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गलत तरीके से लागू की गयी जीएसटी के कारण व्यापारी परेशान हैं। भाजपा सत्ता के लिए लोगों को बांटने का काम कर रही है। लेकिन भाजपा की नीतियों को समझ चुके लोग अब पुनः कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। संजीव चैधरी जैसे युवा व ऊर्जावान नेता के कांग्रेस में सम्मिलित होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि व्यापारी नेता व क्षेत्र में लोगों के बीच सक्रिय संजीव चैधरी के आने से हरिद्वार में कांग्रेस को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में केंद्र की मोदी सरकार वादे पूरे करने में नाकाम रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार के दो करोड़ रोजगार हर साल देने के वादे की कलई खुल चुकी है। स्थिति यह है कि अब तक करोड़ों लोग नौकरी गंवा चुके हैं। महंगाई के साथ बेरोजगारी बढ़ने के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजीव चैधरी ने कहा की देश की आजादी मे,देश को कल कलकारखने देने मे,मजदूर को रोजगार व किसान व जवान का सम्मान करने मे यदि कोई पार्टी ने अहम भूमिका निभाई हैं तो वह कोंग्रेस पार्टी है। आज कोंग्रेस सरकार मे नही है तो देश का हर वर्ग सड़क पर आन्दोलन कर रहा हैं। देश हित में बोलने पर देश का विरोधी बताया जा रहा है और झूठे मुकदमों मे ऐसे सच्चे देश भक्तो को जेल मे डाला जा रहा हैं। चैधरी ने कहा उत्तराखंड राज्य को बर्बाद करने मे भाजपा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और राज्य की जनता भाजपा के पापो को हिसाब करने के लिए तैयार बैठी हुई हैं राज्य मे अगली सरकार कोंग्रेस पार्टी की बंनने जा रही है और फिर राज्य के हर कोने तक विकास की लहर उठेगी,चैधरी ने कहा की आगामी विधान सभा चुनाव मे भाजपा धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगी राज्य की जनता के साथ छल और झूठ बोल कर सत्ता मे आइ भाजपा ने एक बार भी राज्य की जनता की और नहीं देखा है सत्ता के नशे मे चुर भाजपा ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है चैधरी ने कहा की राज्य के नोजवान बेरोजगार हो कर दूसरे राज्यों मे धक्के खा रहे है पहाड़ों मे निरन्तर पलायन हो रहा है गाँव के गाँव खाली हो गए है चारों तरफ बुरा हाल है पर सरकार कुम्भ करण की तरह सोई हुई है अब जनता जाग गई है और सत्ता परिवतन होना तय है संजीव चैधरी के साथ कांग्रेस ज्वाईन करने वालों में विपिन राणा, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक काला, मिथलेश वर्मा, आकाश सैनी, संजीव कुमार, विजय धीमान, अरविन्द कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।