महिला समूहों द्वारा किया यह प्रयास निश्चित रूप से उत्तराखण्ड सँस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाएंगा

 हरिद्वार। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर विधायक रितु भूषण खंडूरी के हरिद्वार आगमन पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने  जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खण्डूरी और जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान और अन्य मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खण्डूरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत हरिद्वार की महिला समूह द्वारा बनाई उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला से बनी पोटली और भियूल की टोकरी भेंट की। रितु भूषण खंडूरी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूहों द्वारा किया यह प्रयास निश्चित रूप से उत्तराखण्ड सँस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाएंगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनायेगा। पति की पैतृक सम्पति में पत्नी को सहखातेदार बनाए जाने पर भाजपा की राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकार ने महिलाओं के सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की ओर ध्यान दिया है तो वह केवल और केवल भाजपा सरकार है। जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने महिलाओं को शुभकामनाये देते हुए कहा कि इससे उत्तराखण्ड की 35 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने महिलाओं को आगामी चुनाव के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि सभी महिला पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे महिलाओं के हित में लिए गए भाजपा के निर्णय चाहे वह पति की पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाने की बात हो सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा चैहान एवं रीमा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मंजू शर्मा, रविन्द्र राठौर ,सावित्री, मंगला, लव कुमार शर्मा, डा.अंकित आर्या, कुलवंत सिंह चड्डा, और महिला मोर्चे की समस्त जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।