सरकार के श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ पूरे देश में हो रहा विरोध

 हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ (भामसं) भेल, हीप यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ इमानदारी से संघर्ष करते हुए लगातार आंदोलनरत है। सरकार के श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ मुखर होकर पूरे देश में विरोध कर रहा है। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जन जागरण कर रहा है। संदीप कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्पष्ट रीति-नीति एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर भेल के श्रमिक भारतीय मजदूर संघ से जुड़ रहे हैं। यूनियन के संयोजक सुभाष पुरोहित ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति श्रमिकों के हित में है। इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि भेल में भी भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करेगा। अध्यक्षता इंदर सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर अतुल राय, राम कुमार त्यागी, चंद्रशेखर चैहान, आदेश धीमान, दिनेश शर्मा, संजय सैनी, धर्मेंद्र लोधी, अमित थपलियाल, हरीश शर्मा, के के गुप्ता, जेपी शुक्ला, दुर्गा सिंह रावत, प्रमोद प्रजापति, रामलाल प्रजापति, हितेश यादव, सुनित अरोड़ा, तरुण शुक्ला, जसवीर सिंह, तुहिन रंजन आदि शामिल रहे।