भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा

 हरिद्वार। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा कांग्रेस पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने समस्त महिला पदाधिकारियों को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। रविवार को वह उत्तरी हरिद्वार स्थित एक धर्मशाला में पहुंची थीं। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। सरिता ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के नेता ही महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए कविता वशिष्ठ, गार्गीराय व पुष्पा उपाध्याय को प्रदेश सचिव, पल्लवी सेमवाल व जागृति राय को सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर तथा रूबी राय को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री राधा कृष्ण धाम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जोशी, जिलाध्यक्ष रामनगर आशा बिष्ट, बबीता उप्रेती, प्रियदर्शनी और पार्षद महावीर वशिष्ठ, थानेश्वर शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज पंत, हरिओम शर्मा उर्फ काला आदि उपस्थित रहे।