बसपा छोड़कर कई कार्यकत्ता हुये आम आदमी पार्टी में शामिल

 हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पहले जनपद में दल बदलने का सिलसिला तेज हो गई है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी ने बसपा के गढ़ में सेंधमारी कर कई कार्यकर्ताओं को आप मे शामिल कर बसपा को करारा झटका दिया। दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा से आप विधायक व केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार ने जमालपुर में कई बसपा कार्यकर्ताओं को आप की सदस्यता दिलाई। हरिद्वार के जमालापुर कला गाँव के रविदास मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एवम अनिल सती के संचालन में बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस दौरान प्रवीण कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री खराब काम कर रहे हैं। ऐसा करके वो अपने साथ ही देवभूमि उत्तराखंड का नाम खराब कर रहे है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता लगातार आप से जुड़ रहे हैं। 2022 में उत्तराखंड में आप की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, प्रदेश सहसचिव मनोज द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी, पूर्व जिला सचिव अनिल सती, यशपाल सिंह चैहान, सेक्टर इंचार्ज नवीन मारया, सर्किल इंचार्ज संजू नारंग, अर्जुन सिंह, अंकुर बागडी, राकेश लोहट, अम्बरीष गिरी, प्रवीण सिंह, ममता सिंह, शाहीन, अशरफ, संजीव चैहान एवं महिला नेता संध्या उपस्थित रही। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में जमालपुर के पूर्व प्रधान नत्थू सिंह के साथ परवीन कुमार एवं सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे। वही रांनीपुर विधानसभा से करण सिंह के साथ संदीप, दीपक एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने पार्टी की सदस्यता ली।