आप कार्यकत्र्ता किसानों के साथ मनायेंगे लोहड़ी का त्यौहार

 हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के ज्वांइट सेक्रेटरी मनोज द्विवेदी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और लोहडी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि लोहड़ी भारतीय संस्कृति और किसानों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों के हित साधने के लिए लाए गए कृषि कानून के चलते देश का अन्नदाता संकट में हैं। किसानो के प्रति एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए आप कार्यकर्ता किसानों के साथ लोहड़ी मनाएंगे। इस दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां लोहड़ी में जलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर देश के हजारों किसान भारी ठण्ड के बावजूद अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। लेकिन अभी तक सरकार ऐसा कोई हल नही निकाल पायी है। जिससे किसानों को राहत मिल सके।  केन्द्र सरकार किसानों का हक छीनने का काम कर रही है। जिसे किसान और आप पार्टी किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देंगे। पूरा देश किसानों के समर्थन में खडा है। मनोज द्विवेदी ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों का दमन कर रही है। केन्द्र सरकार ने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि किसानों के सामने सैनिकों को खडा कर दिया है। सरकार हर हाल में किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोहडी का पर्व किसानों के लिए बहुत मायने रखता है। केन्द्र की इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। आप पार्टी किसानों के साथ मिलकर लोहडी का पर्व धूमधाम से मनाएगी और केन्द्र द्वारा लाए गए तीनों किसान बिलों की प्रतियां फंूकेगी। ये तीनों बिल जहां एक ओर किसानों के हक पर डाके के समान हैं तो दूसरी ओर ये बिल बडे बडे उद्योगपतियों को बढावा देंगे जो किसानों को उन्हीं की जमीनों में गुलाम बना देंगे। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती और तीनों कृषि बिल केन्द्र सरकार वापस नहीं ले लेती आप पार्टी किसानों की ढाल बनकर आगे खडी रहेगी।