किसान आंदोलन के समर्थन में किया उपवास व धरना

 हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर तहसील में किसान आंदोलन के समर्थन में धरना व उपवास किया। इस दौरान कृाि कानून वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। राजीव देशवाल ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस ले। केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित ने कहा कि उक्रांद का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के साथ है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नवीन कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। उद्योगपतियों के हित पूरे करने के लिए लागू किए कानूनों को तत्काल वापस लिया जाए। केंद्रीय महामंत्री चैधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर थोपे गए नवीन कृषि कानूनों को सरकार को तुरंत वापस लेकर किसानों के अधिकार सुरक्षित करने चाहिए। धरना व उपवास करने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित, केंद्रीय महामंत्री चैधरी ब्रजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राव फुरकान, जिला उपाध्यक्ष नीरज धीमान, जिला संगठन मंत्री शहजाद अली, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनीश सैनी, तरुण जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।