फेडरेशन महिला क्लब भेल ने किया सावित्री बाई फुले को नमन

 हरिद्वार। फेडरेशन महिला क्लब भेल की ओर से प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर ज्ञान गोष्ठी का आयोजन कर महिला शिक्षा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला क्लब की संरक्षिका चंद्रप्रभा ने कहा कि बेहद रूढ़िवादी परिस्थितियों में सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा के प्रति अलख जगायी वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। उस समय समाज में नारी के लिए शिक्षा प्राप्त करने का कोई मार्ग ही नहीं था। ऐसे हालत में महिलाओं के लिए शिक्षा की शुरूआत करने साथ देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य भी किया गया है। महिला शिक्षा मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। क्लब की अध्यक्ष अनिता बौद्ध ने कहा कि देश में नारी शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने वाली देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के संघर्षो के फलस्वरूप आज भारत की बेटियां पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही हैं। महासचिव स्मिता बौद्ध ने कहा कि देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने नारी शिक्षा के लिए तत्कालीन रूढ़ीवादी समाज से जो संघर्ष किया वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। सभी को बालिकाओं को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें पूरे अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। इस अवसर पर आॅल इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष डीके कन्नौजिया, महासचिव परितोष, क्लब की कार्यकारिणी सदस्य राधा, कविता बौद्ध, सावित्री, दीपमाला बौद्ध, रेणु, सोनीलता, शरनजीत आदि मौजूद रहे।