स्वामी श्रद्वानंद जयन्ती पर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में वृहद यज्ञ, ध्वजारोहण, गुरुकुल परिसर में शोभायात्रा तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन यज्ञ में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, डा0 दीनानाथ शर्मा मुख्यध्ष्ठिाता एवं कनसंर्ड आथोरिटी गुरुकुल कांगडी हरिद्वार, डा0 नवनीत परमार सहायक मुख्यध्ष्ठिाता गुरुकुल कांगडी हरिद्वार, डा0 विजेन्द्र शास्त्री मुख्यध्यापक गुरुकुल कांगडी विद्यालय, आदि ने डा0 योगेश शास्त्री के ब्रह्मतत्व में आयोजित बृहद यज्ञ में आहुति प्रदान की। यज्ञ के पश्चात सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कुलपताका का आरोहण किया तथा अपने सुक्ष्म उदबोधन में स्वामी श्रद्धानंद की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को संकल्प बनाकर कार्य करने का संकल्प दिलवाया। तदुपरान्त कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर वर्ग तथा जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के पदाधिकारियों ने सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश के साथ स्वामी श्रद्धानंद चैक पर स्वामी जी को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए स्वामी आर्यवेश ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने अपना सर्वस्व समर्पित करके राष्ट्र को जो दिशा दी है आज पुनः उस पर चलने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मुख्याध्ष्ठिाता डा0 दीनानाथ शर्मा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का यह तप हमें त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। स्वामी श्रद्धानंद ने अपना सर्वस्व समर्पित करके यह स्थान बनाया था, हमें सदैव इसकी रक्षा करनी चाहिए और उनके पथ पर चलना चाहिए यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्त में अतिथियों को धन्यवाद सहायक मुख्याध्ष्ठिाता डा नवनीत परमार द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा0 योगेश शास्त्री ने किया।