केआरएल कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
हरिद्वार। नगर निगम से विवाद के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी केआरएल के काम बंद करने से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई। नगर निगम के रवैये से नाराज होकर कर्मचारियों ने केआरएल के गैराज के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन के बाद चैथे दिन भी अपना धरना जारी रखा। गुरुवार को भगत सिंह चैक स्थित केआरएल के गैराज पर समस्त कर्मचारी एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद गैराज के बाहर धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि पिछले चार दिन से कंपनी के काम बंद करने से कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जहां कर्मचारियों का पिछले तीन माह के वेतन का भुगतान कंपनी ने नहीं किया। वहीं पेट्रोल-डीजल का भुगतान भी न होने से दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। कहा कि नगर निगम और केआरएल के लेनदेन के मामले में छोटे कर्मचारी पिस रहे हैं। मांग करते हुए कहा कि नगर निगम में उन्हें काम दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद शर्मा, मनोज शर्मा, रणवीर शर्मा, जीत सिंह, आशीष राज, सत्या सेमल, चंदू राजभर, सुमित पाल, शिवम, नंदू, मनीष मेहरा, रोहित, मोहित, समीर, मोनू, अरविंद, प्रमोद, त्रिलोकचंद आदि शामिल रहे।