सम्राट पृथ्वीराज चैहान को किया नमन
हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक परिसर में स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा के चतुर्थ स्थापना दिवस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। महासभा के अध्यक्ष मास्टर राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपने इतिहास को भूलने नहीं देना है। पृथ्वीराज चैहान और महाराणा प्रताप के इतिहास के साथ अपनी भी बुजुर्ग पीढ़ी के इतिहास की जानकारी रखें। इस दौरान मौजूद क्षत्रिय समाज के लोगो ने सम्राट पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में बाबू दयानंद, मास्टर राजकुमार, मास्टर राजेन्द्र, प्रभु मुंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, राजबीर सिंह, जयंत चैहान, नीरज प्रधान, वीर प्रताप, सचिन चैहान, पंकज चैहान, हरिओम चैहान, पवन कुमार, रेशु चैहान, हितेश चैहान, अखिल चैहान, विकास चैहान, मोहित चैहान, मयूर, सुशांत, रजत, सुनील, भारत भूषण, राकेश चैहान, रवि, विपुल, अजय, गोरधन आदि लोग उपस्थित थे।