किसानों आंदोलन के समर्थन कांग्रेस कार्यकर्ताओं दिया धरना
हरिद्वार। किसान दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए चैधरी चरण सिंह घाट पर धरना दिया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ सरकार धोखा कर रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। पं. संगम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण कई दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। अन्नदाता देश का पालन करता है और उसे ही अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरना देना पड़ रहा है। सुमित भाटिया ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीतू बिष्ट ने कहा कि सरकार के कारण किसानों को अपना घर छोड़कर ठंड में रात को सड़क पर बैठना पड़ रहा है। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व युवा नेता विशाल राठौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए बहुत कार्य किए गए। लेकिन भाजपा सरकार किसानों को तोड़ने का कार्य कर रही है। धरना देने वालों में जेपी सिंह, राजकुमार ठाकुर, विकास चैहान, हिमांशु नामदेव, मनोज जाटव, मंजीत नॉटियाल, रजत जैन, विकास चंद्रा, मंजीत नोटीयाल, दिपक कटारिया, भारत कुमार, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।