श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी भैरव बाबा की छठी
हरिद्वार। कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज व अन्य संत महापुरूषों के सानिध्य में भैरव बाबा की छठी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी। इस दौरान संुदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भैरव बाबा की कृपा से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से भैरव बाबा की शरण में आ जाता है। उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुखसमृद्धि का वास होता है। महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले भय का हरण कर जगत का भरण करने वाले भैरव बाबा भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भैरव शब्द में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों की शक्ति समाहित है। जिनके नाम उच्चारण से ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भैरव बाबा की कृपा से भक्त की सभी समस्याओं का स्वतः ही निदान हो जाता है और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दौरान संजय चैहान, राम सागर, राजकुमार त्रिपाठी, गजेंद्र कौशिक, हरीश शेरी, डा.अशोक कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।