पालिकाध्यक्ष ने किया काॅलोनी की समस्याओं का निरीक्षण,समाधान का आश्वासन

 हरिद्वार। कमल मिश्रा- शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुक्रवार को टिहरी विस्थापित कॉलोनी में अवैध रूप से बनी डेयरियो और कॉलोनी की समस्याओं का क्षेत्रवासियों के साथ निरीक्षण किया। चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि जल्द ही अवैध रूप से बनी डेयरियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चेयरमैन राजीव शर्मा ने कॉलोनी में साफ सफाई की व्यवस्था और पथ-प्रकाश की व्यवस्था पर भी विस्तार से क्षेत्रवासियों के साथ चर्चा की। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और कुछ का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि चेयरमैन के पास कोई भी समस्या पहुंचती है तो वह उस पर तत्काल ही संज्ञान लेकर उसका निराकरण करते हैं। उनके प्रयास से क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था और पथ प्रकाश की व्यवस्था समुचित रूप से बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के आग्रह पर शुक्रवार को चेयरमैन राजीव शर्मा ने अवैध रूप से बनी डेयरियों का निरीक्षण किया और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। ताकि क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था बनी रहे। वहां उपस्थित क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन राजीव शर्मा का आभार और धन्यवाद प्रकट किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रितेश गौड़, अंशुल शर्मा, परलाद कुमार, पुरुषोत्तम भारती, विमला शर्मा, छवी शर्मा, दीपा रावत, कमला, सचिन, करण सिंह, आर एस नेगी, नंदनी बोरा, नूपुर कौशिक, सुमित, राजपाल सिंह,रामवीर सिंह, लाल सिंह, विजय सिंह, कुलदीप सिंह राणा, पुष्पा शर्मा, दीपा रावत, प्रज्ञा तिवारी, कमला आदि उपस्थित रहे।