शादी का झाॅसा देकर महिला पत्रकार के साथ दुष्कर्म,नगर कोतवाली पुलिस करेगी जांच
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला पत्रकार के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले की जांच करेगी। आरोप है कि बिजनौर नजीबाबाद निवासी एक महिला पत्रकार को शादी का झांसा देकर एक सुरक्षाकर्मी ने दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि मामले में आरोपी पहले भी वर्ष 2019 में गिरफ्तार हो चुका है। हलांकि दुष्कर्म का मामला मुनिकीरेती टिहरी पुलिस से जुड़ा हुआ है। मुकदमा भी मुनि की रेती में दर्ज किया गया,लेकिन घटनाक्रम हरिद्वार का होने पर इस मामले को हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह पेशे से पत्रकार है। उसकी मुलाकात करीब 3 साल पहले अरविंद चैहान पुत्र बलवीर चैहान निवासी चकरौता देहरादून से एक अस्पताल में हुई थी। अरविंद अस्पताल में सुरक्षकर्मी था। दोनों की सोशल साइड फेसबुक के माध्यम से आपस में बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अरविंद ने उनके साथ हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकी रेती के होटल में शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद वर्ष 2019 में अरविंद ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिस पर महिला ने मुनिकीरेती पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर आरोपी युवक ने भी युवती पर कई आरोप लगाए। इसके बाद अरविंद के जेल से आने के बाद दोनों के बीच हरिद्वार चंडी पुल के पास एक होटल में समझौता हुआ। इस समझौते में आरोपी शादी करने के लिए राजी हो गया। आरोप है कि फिर से युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और कई बार उनको घूमाने भी ले गया। महिला जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने दोबारा शिकायत की। जिस पर बीते अक्तूबर माह में मुकदमा मुनिकी रेती में दर्ज किया गया। घटनाक्रम हरिद्वार का होने के कारण इसे हरिद्वार में ट्रांसफर कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने इसे हरिद्वार में नया क्राइम नंबर दे दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।