भाजपा विधायक ने प्रतिनिधि को किया पदमुक्त,पहले ही इस्तीफा देने का दावा

हरिद्वार। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष सुशील चैहान के समर्थकों और चैहान बिरादरी के दबाव में आकर ज्वालापुर भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अपने प्रतिनिधि प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप चैधरी को पद मुक्त कर दिया है। दूसरी ओर प्रदीप चैधरी ने चार दिन पहले ही इस्तीफा देने का दावा किया है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रदीप ने सुशील चैहान पर गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ता और चैहान बिरादरी के सैकड़ों लोग भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय मॉडल कॉलोनी बहादराबाद पहुंचे। बिरादरी के लोगों ने विधायक प्रतिनिधि प्रदीप चैधरी पर उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष सुशील चैहान और भाजपा पार्टी के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पार्टी और उपाध्यक्ष को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रदीप गलत प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद विधायक सुरेश राठौर ने अपने प्रतिनिधि प्रदीप चैधरी को पद से हटा दिया। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि पार्टी की नीति-रीति के विपरीत जाने के कारण उन्होंने प्रदीप को प्रतिनिधि पद से हटा दिया है। स्थानीय विधायक से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ पदाधिकारी वीर प्रताप चैहान, ज्वालापुर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन चैहान, उपाध्यक्ष मोहित चैहान, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रूपेश चैहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, वीरेंद्र चैहान उर्फ पप्पू, प्रदीप चैहान, नीरज चैहान, दिनेश चैहान आदि समेत कई लोग मौजूद थे। वही दूसरी ओर विधायक प्रतिनिधि से मुक्त किये गये प्रदीप चैधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके द्वारा अवैध कब्जों की जांच,जमीन से सम्बन्धित विवाद की जांच की मांग पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा शासन,सीबीआई से की गयी है,इस कारण उनपर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विधायक द्वारा मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने के कारण उन्होने विधायक प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है।