भाजपा सरकार कारखानों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बंद करने या निजी हाथों में सौंपने में लगी है।

हरिद्वार। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन बाल दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर चाचा नेहरू को नमन करते हुए पुष्पांजलि अपिर्त की। गोष्ठी को नमन करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि देश के विकास के लिए जो स्वप्न पंडित नेहरू  ने संजोए थे। वर्तमान केंद्र सरकार ने उसे खंड-खंड कर दिया है। आजादी के बाद देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए उन्होंने जगह-जगह उद्योग स्थापित किए। जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिला। परंतु केंद्र की भाजपा सरकार कारखानों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बंद करने या निजी हाथों में सौंपने में लगी है। सरकार की इस नीति से करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि देश को तरक्की केे मार्ग आगे ले जाने मे पंडित जवाहरलाल नेहरू की अहम भूमिका रही है। आजादी के बाद उनकी दूरदर्शिता के चलते देश में लगे कल-कारखानों से विकास को गति मिली। लाखों युवाओं को रोजगार मिला। लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है। युवाओं का स्मैक जैसे घातक नशे का आदि बनाया जा रहा है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान बच्चों के विकास की तरफ नहीं है। सरकार सिर्फ अपना विकास चाहती है। मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि पहले स्कूलों में बाल दिवस पर गोष्ठी होती थी परंतु आज सब कुछ समाप्त कर दिया गया है । इस दौरान कैलाश प्रधान, रवि कश्यप, हरद्वारीलाल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप आहुजा, मुकेश अग्रवाल, नितिन शर्मा, मुकुल रावत आदि ने भी विचार।