सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान जल्द करने की मांग

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने शासन की ओर से मिले करीब 10 करोड़ की राशि को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। मंगलवार शाम को संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद चंचल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष गगन कांगड़ा, उपाध्यक्ष राजा पाटिल, सत्यप्रकाश वाल्मीकि, राव चमन, सनी मैहरोलिया नगर आयुक्त जय भारत सिंह से मिले। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से करीब 10.9 करोड़, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा 20 करोड़ समस्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्त और मृतक कर्मचारियों के भुगतान के लिए दिए गए थे। जल्द भुगतान करने को लेकर एमएनए से वार्ता की। नगर आयुक्त ने 22 अक्तूबर तक सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया है।