सफाई कार्यो में ठेका प्रथा खत्म करने सहित कई मंांगो को लेकर किया प्रदर्शन
हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करने और सफाई के पदों को मृत कैडर से बाहर करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि सरकारी भूमि और क्वार्टरों पर वर्षों से रहते चले आ रहे वाल्मीकि सफाई मजदूरों भूमि का मालिकाना अधिकार देने, बंद बीमा पुनः बहाल किया जाए। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी, वाल्मीकि समाज को खेती के लिए भूमि, पुरानी पेंशन को बहाल कर वाल्मीकि समाज के बच्चों को मुफ्त शिक्षा समान कार्य का समान वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़ित वाल्मीकि समाज की बेटी मनीषा वाल्मीकि के आरोपियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट चलाकर दी जाए। मृतक के परिवार को सुरक्षा, एक करोड़ मुआवजा, सरकारी भवन व सरकारी नौकरी की मांग दी जाए। धरना की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर व संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र श्रमिक ने किया। इस दौरान अशोक तेश्वर, आत्माराम बेनिवाल, राजेश छाछर, आनन्द कांगड़ा, राजू खेरवाल, जितेंद्र तेश्वर, जुगनू कांगड़ा, सुनील राजौर, प्रवीण तेश्वर, सलेक चंद, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना, भंवर सिंह, भान पाल सिंह, रवि, संजय मूलनिवासी, वीरेंद्र श्रमिक, राजेश बादल, काजल, सुनीता, सुधीर, पिंकी, बबीता, संजय पिवाल, अशोक छाछर, मुकेश ढिंगिया, मनोज टांक, राजेश खन्ना, बलराम चैटाला आदि शामिल रहे।