मनोनीत पार्षद का जनकल्याण सेवा समिति ने किया स्वागत
हरिद्वार। नवनियुक्त मनोनीत पार्षद विपिन शर्मा का गणपति धाम फेस-3 में जनकल्याण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा व संजय सिंह ने कहा कि मनोनीत पार्षद विपिन शर्मा सदैव ही जनहित के कार्यो में अपना योगदान देते चले आ रहे है। जगजीतपुर की जन समस्याओं के निराकरण में हमेशा ही विपिन शर्मा अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। इसी के फलस्वरूप भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विपिन शर्मा को नामित पार्षद बनाकर जनता के हितों में यह फैसला लिया है। पार्षद मनोज परालिया, व समाज सेवी कमल राजपूत ने विपिन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ही विकास को नया आयाम दे सकती है। विपिन शर्मा सदैव ही जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के निस्तारण में अपना भरपूर सहयोग हमेशा ही देते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर की जनसमस्याओं के निराकरण में विपिन शर्मा हरसंभव मदद करेगें। जनकल्याण सेवा समिति सोसायटी के अध्यक्ष हरीश मनोला, व कोषाध्यक्ष मनोज चैहान ने कहा कि नामित पार्षद केन्द्र व राज्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समुचे क्षेत्र में पहुंचाये जन समस्याओं का निराकरण किया जाना चाहिए। स्वागत करने वालों में कमल प्रधान पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, अमित वालिया, सन्नी, प्रदीप कुमार, अनूप राठौर, सुनील पाल, कृष्णलाल प्रजापति, सागर चैधरी, अजय बबली, उधव, विकास अग्रवाल, अरविन्द राजपूत, सोनी वालिया, गौरव शर्मा, तरूण आदि शामिल रहे।