किसी भी संस्था के विकास में शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार का महत्वपूर्ण योगदान-महंत कपिलमुनि

हरिद्वार। हरेराम आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत कपिल मुनि महाराज ने कहा कि किसी भी क्षेत्र,समाज और संस्था के विकास में तीन चीजें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हमारा सर्वप्रथम प्रयास यह रहना चाहिए कि लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करा सके। शिक्षा का उचित प्रबंध करें और लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखे।। ऐसा करने से कोई भी क्षेत्र, संस्था, समाज विकास की गति में अग्रणी रहता है। उन्होंने पूर्वांचल उत्थान संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।कनखल के फुटबाल ग्राउंड, राजविहार कॉलोनी, फेस वन, हनुमान मंदिर में महंत आलोक गिरी की अध्यक्षता में पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यता विस्तार कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें पूर्वांचल समाज के लोगों ने संगठन की सदस्यता ली। कार्यक्रम में सीएमओ, हरिद्वार डा. एसके झा, भारतीय चिकित्सा परिषद के उत्तराखंड बोर्ड के सदस्य डा. महेन्द्र राणा और पत्रकार ज्ञानप्रकाश पांडे का करोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत आलोक गिरी ने कहा कि हरिद्वार में बड़ी संक्ष्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते है। आपसी मेल और समन्वय के अभाव में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए उन्होंने संस्था के माध्यम से सभी लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है। श्रीपंचायती अखड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज के प्रतिनिधि उमेश भारती ने कहा कि पूर्वांचल उत्थान संस्था को निरंजनी अखाड़े के माध्यम से आगामी कुंभ मेले में प्रवेश दिया जाएगा। मातृ सदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने कहा कि संस्था पूर्वांचल की संस्कृति और परंपरा के संरक्षण और संवर्द्धन को जीवित रखने में अपनी महती योगदान दे रही है। इसके साथ ही गंगा रक्षार्थ मातृ सदन के संकल्प तथा तपस्या में भी सदा सहयोगी रहती है। आनंद वन समाधि के स्वामी आत्मानंद,नरेशानंद आश्रम में महंत परमानंद गिरि,अटल अखाड़े के स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि संतो का हमेशा धार्मिक तथा सांस्कृतिक उत्थान के कार्यक्रमों में सहयोग रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एस.क.े झा ने कहा कि सेवा भाव कोरोना काल को देखते हुए बहुत जरूरी है। बिना सेवा भाव के हम इन आपदाओं से निपटने में सक्षम नहीं है। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने कहा की संस्था सदैव पूर्वांचल वासियों के हित संरक्षण में संलग्न है। संस्था पूर्वांचल के खाद्यान्न को भी उपलब्ध कराने की प्रयास करती है। कार्यक्रम का संचालन सूर्य नारायण झा महामंत्री पूर्वांचल उत्थान संस्था ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संतो के माध्यम से मां भारती की प्रतिमा का माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कार्यक्रक का सफल आयोजन के लिए राम सागर यादव ,काली प्रसाद साह, विष्णुदेव शाह, विनोद शाह ,राम सागर जयसवाल, कामेश्वर यादव ,पंडित विनय मिश्र, विकास कुमार झा, विनोद शर्मा ,कृष्ण कुमार यादव, राम अवतार सिंह, राकेश शर्मा का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. नारायण पंडित, डा. निरंजन मिश्र, सुमन झा, केके झा, नरेश मोहन झा, रघु झा प्रकाश झा, बबलू झा, अवधेश झा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।