केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी

हरिद्वार। केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी,इसकी शुरूआत हरिद्वार जनपद के लालढांग से प्रदेश अध्यक्ष करेगे। 11 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह लालढांग से आंदोलन की शुरूआत करेंगे। इस सम्बन्ध में यूथ कांग्रेस नेता राजीव चैधरी ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी हैं। कानून का लाभ बड़े किसानों के बजाए काॅरपोरेट घरानों को होगा। किसान कर्ज के जाल में फंस कर अपनी जमीनें भी गंवा देंगे और आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। राजीव चैधरी ने कहा कि कृषि कानून का नुकसान केवल किसानों को ही नहीं बल्कि आम जनता को भी उठाना होगा। बड़े काॅरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून में स्टाॅक लिमिट भी खत्म कर दी गयी। जिसका फायदा उठाकर बड़े उद्योगपति फसलों को कम कीमत पर खरीदकर स्टाॅक करेंगे और मनमाने दामों पर बेचकर जनता का शोषण करेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि जैसी आशंकाए जतायी जा रही थी नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों के सामने समस्याएं उत्पन्न होना शुरू हो गयी हैं। जनपद में अभी तक धान खरीद केंद्र शुरू नहीं किए गए हैं। फसल बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे किसानों को परेशान किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामविशाल देव व पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि लाॅकडाउन होने पर देश भर से वापस लौटे प्रवासियों को रोजगार देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। मुख्यमंत्री रोजगार के संबंध में झूठे आंकड़े पेश कर भ्रम फैला रहे हैं। नए कृषि कानून लागू होने से किसानों की आय दोगुना करने का केंद्र सरकार को दावा पूरी तरह फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का अहित नहीं होने देगी। प्रैसवार्ता में संदीप गौड़, नासिर गौड़, विनोद आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।