ज्वालापुर में भाजपाईयों ने किया नामित पार्षदों का स्वागत
हरिद्वार। भाजपा रानीपुर मंडल के तत्वावधान में ज्वालापुर पीठ बाजार में नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवमनोनीत पार्षद प्रमोद सैनी, योगेन्द्र अग्रवाल, विपिन शर्मा, प्रिंस लौहट का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण की अनेकों योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है। जिसका लाभ सीधे जरूरतमंद लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मनोनीत पार्षदों का आह्वान किया कि जनसमस्याओं के निराकरण व नगर निगम द्वारा संचालित विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। जनता से सीधे जुड़कर भाजपा की रीति नीति से अवगत कराएं। स्वागत करने वालो में प्रांतीय परिषद के सदस्य नंदकिशोर सरैये, व्यापारी नेता अरविंद मंगल, अभिनंदन गुप्ता, विनय श्रौत्रिय, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राणा, पूनम चैहान, अनुराधा तायल, पार्षद जौली प्रजापति, पार्षद योगेन्द्र सैनी, पार्षद पति अंकुर मेहता, सुरेंद्र, संजय, भगत सिंह, विनय तिवारी, मंडल महामंत्री आलोक चैहान, हिमांशु वर्मा समारोह का संचालन मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा ने किया।