दिल्ली के यात्री की कार चोरी

हरिद्वार। शहर की ब्रह्मपुरी बस्ती से दिल्ली के एक यात्री की कार चोरी हो गई। यात्री गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आया था। रात में वह एक परिचित के घर ठहर गया। उसी दौरान किसी ने कार पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अनिल कुमार गुप्ता निवासी रामनगर, शहादरा दिल्ली शुक्रवार को गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आए थे। गंगा स्नान के बाद अनिल ब्रह्मपुरी में अपने परिचित मोहित शर्मा के घर चले गए। रात में उन्होंने अपनी कार मोहित के घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह कार गायब थी। आस-पास तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर दो युवक कार ले जाते नजर आ रहे हैं। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।