धर्मेंद्र बने चमन लाल डिग्री कॉलेज लंढौरा के शिक्षक संघ के अध्यक्ष

हरिद्वार। चमन लाल महाविद्यालय में महाविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव चुनाव अधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया की अध्यक्ष पद पर डॉ धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर निशू कुमार, सचिव पद पर विनीत कुमार ,सह सचिव पद पर डॉ दीपा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ किरण शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ प्रभात कुमार, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ मोहम्मद इरफान, डॉ अनामिका चैहान, डॉक्टर दीपिका सैनी, डॉक्टर ऋचा चैहान कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। फुक्टा महासचिव यू एस राणा चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे। महा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा तथा प्राचार्य डॉ सुशील उपाध्याय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।