सेनेटाइज कराने पर प्रशासन का आभार जताया
हरिद्वार। प्रशासन द्वारा बंदी के दौरान बाजारों में सेनेटाइजेशन अभियान चलाने पर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रशासन का आभार जताया है। आभार व्यक्त करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि व्यापारी साप्ताहिक बंदी पर बाजारों को सेनेटाइज कराने की मांग कर रहे थे। आखिरकार प्रशासन ने व्यापारियों की मांग मानते हुए बाजारों में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया। सेठी ने कहा कि प्रशासन को रात्रि में डेंगू की रोकथाम के लिए फागिंग ओर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी कराना चाहिए। राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, भूदेव शर्मा, प्रीतम सिंह, अरुण शर्मा, सोनू सुखीजा, धर्मपाल प्रजापति, दीपक मेहता, रवि कुमार, राजेश शर्मा, जितेंद्र चैरसिया, नाथीराम सैनी, पंकज माटा, राहुल चैहान, तरुण व्यास, दीपक पांडेय, शिप्पी भसीन, मनीष धीमान, सुभाष ठक्कर, प्रमोद पाल, योगेश अरोड़ा, पंकज ममगाई, एस एन तिवारी आदि ने भी प्रशासन का आभार जताया।